चेन्नई: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) ने नीदरलैंड को 93 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब अमेरिका ने नीदरलैंड पर जीत हासिल की है।
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम अमेरिकी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और महज 15.5 ओवरों में 103 रन पर ढेर हो गई। अमेरिका की ओर से हरमीत सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि शैडली वान शाल्कविक ने 3 और मोहम्मद मोहसिन ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।