चीन सीमा के करीब गरजे राफेल और सुखोई: पीएम मोदी ने असम में देश की पहली ‘डुअल-यूज़’ इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का किया उद्घाटन

चीन सीमा के करीब गरजे राफेल और सुखोई: पीएम मोदी ने असम में देश की पहली ‘डुअल-यूज़’ इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ में सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का जायजा लिया। चीन सीमा से महज 300 किमी दूर स्थित मोरन बाईपास पर पीएम मोदी का C-130 हरक्यूलिस विमान उतरा, जिसके साथ ही भारत की सैन्य शक्ति का बड़ा प्रदर्शन हुआ।

मुख्य बिंदु:

  • हवाई करतब: मोरन हाईवे पर राफेल और सुखोई-30 MKI समेत 16 लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग और टेक-ऑफ का शानदार प्रदर्शन किया।
  • सामरिक महत्व: NH-127 पर बनी यह 4.4 किमी लंबी एयरस्ट्रिप युद्ध और प्राकृतिक आपदा के समय सेना और नागरिक विमानों, दोनों के लिए संजीवनी साबित होगी।
  • क्षमता: यह रनवे 40 टन के फाइटर जेट्स और 74 टन वजनी भारी मालवाहक विमानों का भार सहने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *