सुरक्षा मानकों में चूक: एअर इंडिया पर 1 करोड़ का जुर्माना, एक्सपायर्ड सर्टिफिकेट के साथ विमान उड़ाने का आरोप

सुरक्षा मानकों में चूक: एअर इंडिया पर 1 करोड़ का जुर्माना, एक्सपायर्ड सर्टिफिकेट के साथ विमान उड़ाने का आरोप

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया एक बार फिर सुरक्षा मानकों को लेकर चर्चा में है। नागरिक उड्डयन नियामक DGCA ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए एयरलाइन पर भारी जुर्माना लगाया है।

घटनाक्रम और जांच: यह मामला नवंबर 2025 का है, जब एअर इंडिया के एक एयरबस विमान का फिटनेस सर्टिफिकेट (ARC) एक्सपायर हो चुका था। तकनीकी रूप से अयोग्य होने के बावजूद, विमान ने दो दिनों में 8 अलग-अलग व्यावसायिक फेरे लगाए। DGCA की जांच में पाया गया कि एयरलाइन की प्रक्रिया में खामियां थीं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं।

एयरलाइन का पक्ष: जुर्माने के जवाब में एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “हमने स्वयं स्वेच्छा से इस चूक की जानकारी रेगुलेटर को दी थी। 2025 में हुई इस घटना के बाद हमने अपने सिस्टम को मजबूत किया है ताकि भविष्य में ऐसी मानवीय या तकनीकी त्रुटि दोबारा न हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *