कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शनिवार को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने स्कॉटलैंड को 19.4 ओवर में 152 रनों पर समेट दिया। जवाब में इंग्लैंड ने टॉम बैंटन के नाबाद 63 रनों की बदौलत 18.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
इंग्लैंड की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है और वह पॉइंट्स टेबल (ग्रुप-सी) में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। स्कॉटलैंड की ओर से कप्तान रिची बेरिंगटन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 3 विकेट झटके।