मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 18-19 फरवरी को इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 18-19 फरवरी को इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम केंद्र (IMD), भोपाल के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के सक्रिय होने से पहले राज्य के दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 8 जिलों—ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों और इनके आस-पास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। गौरतलब है कि यदि इस बार बारिश होती है, तो यह फरवरी महीने में तीसरी बार होगा जब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इससे पहले हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसका सर्वे सरकार द्वारा कराया जा चुका है। फिलहाल एक सिस्टम सक्रिय है जिसका असर केवल पहाड़ी राज्यों में है, लेकिन 16 फरवरी से आने वाला नया सिस्टम मध्य प्रदेश को प्रभावित करना शुरू कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *