सेंसेक्स 83,500 के पार, कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में 7% का उछाल
भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 17 फरवरी को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी भी 50 अंकों की मजबूती के साथ 25,700 के करीब पहुंच गया है।
- सेक्टर अपडेट: आज के कारोबार में बैंकिंग और आईटी (IT) शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है, जबकि मेटल और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
- बड़ा ऑर्डर: रक्षा मंत्रालय से 5,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद ‘कोचीन शिपयार्ड’ के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। यह डिफेंस PSU स्टॉक BSE पर 7.27% उछलकर 1,575 रुपये के भाव पर पहुंच गया।
- ग्लोबल मार्केट: एशियाई बाजारों में मिला-जुला असर है। जापान का निक्केई 0.80% गिरकर कारोबार कर रहा है, जबकि दक्षिण कोरिया, हॉन्गकॉन्ग और चीन के बाजार आज बंद हैं।