भारत-फ्रांस संबंधों में नया अध्याय: ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रटीजिक  पार्टनरशिप’ का ऐलान; भारत में बनेगा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ हेलीकॉप्टर

भारत-फ्रांस संबंधों में नया अध्याय: ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रटीजिक पार्टनरशिप’ का ऐलान; भारत में बनेगा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ हेलीकॉप्टर

मुंबई में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई देते हुए इसे ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रटीजिक पार्टनरशिप’ के रूप में स्थापित किया है। प्रधानमंत्री ने मुंबई को ‘भारत का गेटवे’ बताते हुए राष्ट्रपति मैक्रों का भव्य स्वागत किया।

रक्षा और विनिर्माण में बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री ने भारत में एक नई हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन के उद्घाटन की घोषणा की। यह इकाई उस विशेष हेलीकॉप्टर का निर्माण करेगी जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भरने में सक्षम है। खास बात यह है कि भारत में बने इन हेलीकॉप्टरों को पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। पीएम ने कहा, “भारत-फ्रांस की साझेदारी गहरे समुद्र से लेकर ऊंचे पहाड़ों तक फैली है।”

प्रमुख बिंदु:

  • टैक्स में राहत: दोनों देशों के बीच ‘डबल टैक्सेशन’ से बचने के लिए समझौता हुआ, जिससे निवेशकों और कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी।
  • ऐतिहासिक जुड़ाव: पीएम ने फ्रांस के मार्सेय शहर को याद किया, जहाँ प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिक उतरे थे और जहाँ वीर सावरकर ने आजादी के लिए समुद्र में छलांग लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *