शेयर बाजार में सुस्ती: सेंसेक्स और निफ्टी में फ्लैट ट्रेडिंग, आईटी शेयर्स टूटे पर मेटल और FMCG में रौनक
भारतीय शेयर बाजार में आज, 18 फरवरी को मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। सुबह के कारोबार में बाजार सपाट नजर आ रहा है, जहाँ सेंसेक्स 83,400 के स्तर पर और निफ्टी 25,700 के आसपास ट्रेड कर रहा है।
बाजार में आज सबसे ज्यादा दबाव IT, एनर्जी और रियल्टी सेक्टर में देखा जा रहा है। दिग्गज आईटी कंपनियों जैसे इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS के शेयरों में 2% तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके विपरीत, मेटल और FMCG शेयरों में खरीदारी का माहौल है, जो बाजार को निचले स्तरों पर सहारा दे रहे हैं।
विदेशी बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 1.21% की तेजी के साथ 57,253 पर है, जबकि दक्षिण कोरिया, हॉन्गकॉन्ग और चीन के बाजार आज बंद हैं।