टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत का ‘विजय रथ’ जारी, नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत का ‘विजय रथ’ जारी, नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में डच टीम संघर्ष तो किया, लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी।

शिवम दुबे का ऑलराउंड धमाका भारतीय जीत के नायक शिवम दुबे रहे। उन्होंने पहले बल्लेबाजी में जौहर दिखाते हुए वर्ल्ड कप करियर का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। दुबे ने शानदार 66 रनों की पारी खेली, जबकि उप-कप्तान हार्दिक पंड्या ने 30 रनों का उपयोगी योगदान दिया। बाद में गेंदबाजी में भी दुबे ने 2 विकेट चटकाए, जिसके चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *