भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 25,600 के स्तर पर पहुंचा
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज यानी 19 फरवरी का दिन भारी बिकवाली का रहा। सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 83,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जो फिलहाल 25,600 के स्तर पर बना हुआ है।
बाजार में इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर FMCG, ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, भारतीय बाजारों के विपरीत वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।