जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम इस समय टी-20 वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर कर रही है। गुरुवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 2014 की चैंपियन श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर सनसनी फैला दी है। यह टीम की लगातार दूसरी बड़ी जीत है; इससे पहले 13 फरवरी को उन्होंने 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से मात दी थी।
मैच का हाल: 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में जीत हासिल की। ओपनर ब्रायन बेनेट (नाबाद 63 रन) ने विजयी चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। कप्तान सिकंदर रजा ने 45 और तदिवानाशे मारुमनी ने 34 रनों की अहम पारियां खेलीं। श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका की 62 रनों की पारी बेकार गई।