टी-20 वर्ल्ड कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराया , एडम ज़म्पा और मिचेल मार्श ने दिलाई जीत

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराया , एडम ज़म्पा और मिचेल मार्श ने दिलाई जीत

कैंडी: ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में ओमान पर 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ओमान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 104 रनों पर ढेर हो गई। ओमान की ओर से वसीम अली ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका। लेग स्पिनर एडम ज़म्पा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि ग्लेन मैक्सवेल और जैवियर बार्टलेट को 2-2 सफलताएं मिलीं।

105 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहद आसानी से जीत हासिल कर ली। कप्तान मिचेल मार्श (अर्धशतक) और ट्रैविस हेड (32 रन) के बीच हुई 93 रनों की मजबूत साझेदारी ने मैच को ओमान की पहुंच से दूर कर दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में अपने सफर का अंत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *