नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति लूला ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीक और ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक समझौतों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) की समावेशिता पर जोर देते हुए घोषणा की कि भारत, ब्राजील में एक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने पर काम कर रहा है।
सहयोग के प्रमुख स्तंभ:
- उन्नत तकनीक: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सुपरकंप्यूटर, सेमीकंडक्टर्स और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- ऊर्जा और पर्यावरण: ‘ग्लोबल बायो-फ्यूल अलायंस’ के माध्यम से इथेनॉल ब्लेंडिंग और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल पर सहयोग बढ़ाया जाएगा। ब्राजील ने ‘कोअलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर’ (CDRI) की सह-अध्यक्षता का प्रस्ताव भी दिया है।
- रक्षा और खनिज: क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ्स पर हुआ समझौता सप्लाई चेन को मजबूत करेगा, जबकि डिफेंस क्षेत्र में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के बीच गहरे भरोसे का प्रमाण है।