नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड को संबोधित किया। वर्ष 2026 के इस दूसरे अंक में पीएम ने तकनीक, खेल, समाज सेवा और कृषि जैसे विविध विषयों पर राष्ट्र से संवाद किया।
AI समिट और भारतीय नवाचार: पीएम ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट की सफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे अमूल का AI मॉडल पशु स्वास्थ्य में मदद कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से सुश्रुत संहिता के डिजिटल संरक्षण की सराहना की, जहाँ AI अवतार प्राचीन पांडुलिपियों को पढ़ता नजर आया।
खेलों में भारतीय मूल का दबदबा: टी20 वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कई देशों की जर्सी भले ही अलग हो, लेकिन उनमें खेल रहे खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं। उन्होंने कनाडा के कप्तान (गुरदासपुर में जन्मे) और अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल (गुजरात के पूर्व खिलाड़ी) का उदाहरण देते हुए इसे भारत के लिए गर्व का विषय बताया।
डिजिटल सुरक्षा और बैंकिंग: डिजिटल अरेस्ट और ठगी के बढ़ते मामलों पर सचेत करते हुए पीएम ने सलाह दी कि बैंक संबंधी KYC हमेशा आधिकारिक ऐप या शाखा जाकर ही कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक सशक्त नागरिक ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है।