विश्व प्रसिद्ध मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए अब और भी आकर्षक हो गई है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सफारी का निरीक्षण किया और इस दौरान ‘वॉक इन एवियारी’ में विदेशी प्रजाति के रंग-बिरंगे पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा। ये पक्षी नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) सिंगरौली द्वारा सीएसआर मद के तहत मुकुंदपुर जू को उपलब्ध कराए गए हैं।
मुख्य आकर्षण: सफारी में अब रेड स्कारलेट मैकॉ, ब्लू गोल्ड मैकॉ, अफ्रीकन ग्रे पैरोट और लव बर्ड्स जैसे शानदार विदेशी पक्षी देखने को मिलेंगे। इन नए मेहमानों के आने से यहाँ आने वाले पर्यटकों के अनुभव में और अधिक रोमांच जुड़ जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में किए जा रहे इन प्रयासों की विशेष सराहना की।