मिस्र के सफागा बंदरगाह पहुँचा आईएनएस सुदर्शनी, भारत-मिस्र नौसेना के बीच बढ़ेगी साझेदारी

मिस्र के सफागा बंदरगाह पहुँचा आईएनएस सुदर्शनी, भारत-मिस्र नौसेना के बीच बढ़ेगी साझेदारी

सफागा (मिस्र): भारतीय नौसेना का प्रसिद्ध नौकायन प्रशिक्षण पोत ‘आईएनएस सुदर्शनी’ अपने ऐतिहासिक अभियान ‘लोकायन-26’ के तहत 21 फरवरी, 2026 को मिस्र के सफागा बंदरगाह पहुँचा। सलालाह से शुरू हुई इस 16 दिवसीय यात्रा के दौरान पोत ने 1,832 समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण दूरी तय की। इस सफर ने भारतीय नौसेना के चालक दल के अदम्य साहस, लचीलेपन और पेशेवर समुद्री कौशल का लोहा मनवाया है।

बंदरगाह पहुँचने पर मिस्र की नौसेना और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने पोत का भव्य स्वागत किया। इस दौरान आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने रेड सी बेस के कमांडर रियर एडमिरल रामी अहमद इस्माइल मोहम्मद से शिष्टाचार भेंट की। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता (interoperability) को बढ़ाना और ‘मैत्री के सेतु’ पहल के तहत द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊँचाई देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *