एमपी पुलिस का सट्टेबाजों पर प्रहार: ग्वालियर और कटनी में दबिश, 10 लाख नगद बरामद और 3.29 करोड़ के अवैध लेन-देन का खुलासा

एमपी पुलिस का सट्टेबाजों पर प्रहार: ग्वालियर और कटनी में दबिश, 10 लाख नगद बरामद और 3.29 करोड़ के अवैध लेन-देन का खुलासा

भोपाल/ग्वालियर: मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ग्वालियर और कटनी जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। इन दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 10 लाख 1 हजार रुपये नगद और लैपटॉप-मोबाइल सहित करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। जांच में सट्टे के माध्यम से 3 करोड़ 29 लाख रुपये के विशाल आर्थिक लेन-देन का पर्दाफाश हुआ है।

ग्वालियर में कार्रवाई: क्राइम ब्रांच ने पिंटोपार्क क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर एक मकान में दबिश दी। वहां से 3 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया जो लैपटॉप और मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। इनके पास से डिजिटल साक्ष्य जैसे बेटिंग आईडी, क्यूआर कोड और व्हाट्सएप ग्रुप के निर्देश मिले हैं।

कटनी में फर्जीवाड़ा: कटनी के माधवनगर में पुलिस ने कर्मचारियों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाकर सट्टा चलाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहाँ बंधन बैंक, एचडीएफसी और आईडीबीआई बैंक के खातों से करोड़ों का ट्रांजेक्शन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *