चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने तबाही मचाते हुए टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने रनों का पहाड़ तो खड़ा किया ही, साथ ही एक पारी में सबसे अधिक छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में महज 4 विकेट खोकर 256 रनों का विशाल स्कोर बनाया। चेपॉक की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की ऐसी झड़ी लगाई कि दोनों टीमों का कुल योग 440 रनों तक पहुँच गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने भी हार नहीं मानी और डटकर मुकाबला किया। हालांकि, 257 रनों का लक्ष्य उनके लिए बहुत बड़ा साबित हुआ और टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। भारत ने इस मुकाबले को 72 रनों के बड़े अंतर से जीतकर इतिहास रच दिया।