विदेशी मीडिया और सोशल मीडिया पर ईरान के नेता खामेनेई को लेकर चल रही खबरों के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात संवेदनशील बने हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से केवल आधिकारिक और सत्यापित सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।
बारामूला पुलिस ने अपनी एडवायजरी में जोर देकर कहा है कि सूचनाओं का सही इस्तेमाल भाईचारा बनाए रखने के लिए जरूरी है। रिपोर्टिंग के दौरान जिम्मेदारी बरतने की सलाह देते हुए कहा गया है कि असत्यापित जानकारी समाज में अस्थिरता पैदा कर सकती है। श्रीनगर में विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग करें ताकि घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो।