सड़क हादसों के बीच ‘डायल-112’ के जवान एक बार फिर जीवन रक्षक बनकर उभरे हैं। 28 फरवरी को एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूल बस और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें एक मासूम बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे। सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम ने तत्काल एक्शन लिया।
मौके पर पहुँचे डायल-112 के जवानों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए, घायलों को अपने एफआरव्ही (FRV) वाहन से शासकीय अस्पताल सुल्तानगंज पहुँचाया। जवानों की इस तत्परता की बदौलत तीनों घायलों को समय पर इलाज मिल सका और एक बड़ा हादसा टल गया। मध्यप्रदेश पुलिस की यह ‘हीरोज श्रृंखला’ दर्शाती है कि वर्दी के भीतर एक संवेदनशील इंसान भी बसता है जो हर घड़ी आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है।