खाड़ी में फंसे एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार अलर्ट; दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी, पीएम मोदी स्वयं रख रहे नजर

खाड़ी में फंसे एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार अलर्ट; दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी, पीएम मोदी स्वयं रख रहे नजर

नई दिल्ली: खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति के बीच वहां रह रहे करोड़ों भारतीयों के परिवारजनों के लिए भारत सरकार ने सुरक्षा का भरोसा दिया है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास स्थानीय भारतीय समुदायों के साथ चौबीसों घंटे संपर्क में हैं। संकट में फंसे लोगों को निकालने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि संघर्ष का असर अब सामान्य जीवन और आर्थिक गतिविधियों पर पड़ने लगा है। प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री लगातार अपने विदेशी समकक्षों के साथ उच्च स्तरीय चर्चा कर रहे हैं ताकि स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके। भारत ने एक बार फिर सभी देशों से अपील की है कि वे नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और ‘संवाद व कूटनीति’ के जरिए इस विवाद का अंत करें। मंत्रालय ने उन निर्दोष लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने इस संघर्ष में अपनी जान गंवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *