भारतीय शेयर बाजार में कल की भारी गिरावट के बाद आज, 5 मार्च को जोरदार रिकवरी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों की तेजी के साथ 79,600 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी भी 500 अंकों की बढ़त के साथ 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के बाजार में मुख्य रूप से ऑटो और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी जा रही है।
बाजार में यह तेजी वैश्विक संकेतों के कारण है। दक्षिण कोरिया का बाजार (कोस्पी) 10% से ज्यादा उछला है, जबकि जापान और अमेरिकी बाजारों में भी बढ़त रही। हालांकि, निवेशकों की नजर कच्चे तेल पर टिकी है। ब्रेंट क्रूड पिछले 4 दिनों में 15% चढ़कर 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव बढ़ता है, तो तेल 120 डॉलर तक जा सकता है, जिससे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4 से 5 रुपये तक बढ़ सकती हैं।