टॉलीवुड और बॉलीवुड के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी का शानदार जश्न मनाते हुए 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के प्रसिद्ध होटल ‘ताज कृष्णा’ में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। ज्ञात हो कि इस जोड़े ने बीते 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह (इंटिमेट वेडिंग) में शादी की थी।
इस भव्य रिसेप्शन में मनोरंजन जगत के साथ-साथ राजनीति की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड की तरफ से मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेत्री कृति सेनन आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी, नागार्जुन और रामचरण जैसे सितारों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।