अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘जन धन’ और ‘लखपति दीदी’ को बताया महिला सशक्तिकरण का आधार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘जन धन’ और ‘लखपति दीदी’ को बताया महिला सशक्तिकरण का आधार

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से साझा किया कि वित्तीय सेवाओं तक सुलभ पहुंच ने भारतीय महिलाओं को ‘असली आजादी’ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जनधन खाता और “लखपति दीदियों” जैसी सरकारी योजनाएं महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत कर रही हैं और पूरे भारत में घरों और समुदायों को नया आकार दे रही हैं। वित्त मंत्री ने विशेष रूप से जन धन योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अब तक देश में कुल 57.71 करोड़ जन धन खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें से 28 करोड़ से अधिक खाते महिलाओं के हैं। ये खाते न केवल बैंकिंग सेवाओं को घर-घर पहुँचा रहे हैं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और वित्तीय स्वायत्तता को भी मजबूत कर रहे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को ट्रेनिंग और फाइनेंस देकर उन्हें सालाना 1 लाख रुपये से अधिक कमाने के काबिल बनाया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण भारत के समुदायों को एक नया आकार दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *