इंदौर जिले के किशनगंज क्षेत्र में मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 टीम ने एक बार फिर ‘देशभक्ति-जनसेवा’ के संकल्प को चरितार्थ किया है। 12 मार्च की देर रात, महू रोड स्थित उमरिया टोल प्लाजा के पास एक गर्भवती महिला की जान तब संकट में पड़ गई जब उसे अस्पताल ले जा रही कार अचानक खराब हो गई।
त्वरित सहायता: गश्त कर रही डायल-112 एफआरव्ही (FRV) टीम ने जब सड़क पर परिवार को बेबस देखा, तो आरक्षक गजराज कटारे और पायलट वीरेंद्र कटारे ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला। असहनीय पीड़ा से गुजर रही महिला को तुरंत पुलिस वाहन में बैठाया गया और बिना देरी किए चोइथराम अस्पताल पहुँचाया गया। समय पर उपचार मिलने से महिला और परिवार ने राहत की सांस ली है।