मध्य-पूर्व में तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता

मध्य-पूर्व में तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य और राजनीतिक तनाव के बीच ईरान ने भारत के साथ अपनी पुरानी दोस्ती पर मुहर लगाई है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए संकेत दिया कि रणनीतिक रूप से संवेदनशील ‘होर्मुज स्ट्रेट’ से भारतीय जहाजों की आवाजाही को जल्द ही सुरक्षित और सुगम बनाया जाएगा।

राजदूत फतहली ने स्पष्ट किया कि भारत और ईरान के क्षेत्रीय हित साझा हैं और भारत ईरान का एक विश्वसनीय मित्र देश है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ घंटों के भीतर ही इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगेंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान के उप विदेश मंत्री मजीद तख्त-रवांची ने उन देशों को इस मार्ग के इस्तेमाल से प्रतिबंधित करने की बात कही है जो ईरान के प्रति आक्रामक रवैया रखते हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि भारत इस श्रेणी में नहीं आता है और तेहरान ने जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *