5 राज्यों में चुनाव का शंखनाद: 17.4 करोड़ मतदाता लिखेंगे नया भविष्य, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग

5 राज्यों में चुनाव का शंखनाद: 17.4 करोड़ मतदाता लिखेंगे नया भविष्य, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों—असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी—के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ इन सभी क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार, असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान संपन्न होगा। सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन चुनावों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे, जो कई बड़े देशों की सामूहिक आबादी के बराबर है। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 8.50 लाख सुरक्षाकर्मी और 25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *