मध्यप्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शंखनाद: 19 मार्च से उज्जैन की शिप्रा तट से शुरू होगा महाअभियान

मध्यप्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शंखनाद: 19 मार्च से उज्जैन की शिप्रा तट से शुरू होगा महाअभियान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश सरकार जल संरक्षण को एक सामाजिक आंदोलन बनाने के लिए बड़े पैमाने पर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ शुरू करने जा रही है। इस राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ भारतीय नववर्ष प्रतिपदा (गुढ़ी पड़वा) के अवसर पर 19 मार्च को उज्जैन में शिप्रा नदी के तट से होगा। यह अभियान 30 जून तक अनवरत चलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसे बचाना हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब समाज और सरकार कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे, तभी मध्यप्रदेश समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नई जल संरचनाओं के निर्माण के साथ-साथ प्राचीन जल स्रोतों जैसे कुएं, बावड़ियों और तालाबों को पुनर्जीवित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *