मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस उच्च स्तरीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को विशेष रूप से प्रदेश में मनाए जा रहे ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।