मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ा अभियान: दो सप्ताह में 42 हथियार जब्त, इंदौर में सोशल मीडिया से जुड़ा नेटवर्क ध्वस्त

मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ा अभियान: दो सप्ताह में 42 हथियार जब्त, इंदौर में सोशल मीडिया से जुड़ा नेटवर्क ध्वस्त

मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। विगत दो सप्ताह के भीतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई सघन छापेमारी में कुल 42 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

इस अभियान में इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहाँ द्वारकापुरी और भंवरकुआं पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों की तस्करी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 देशी पिस्टल जब्त की हैं। आरोपी प्रदेश स्तर पर अपना नेटवर्क चला रहा था। इसके अलावा, दतिया जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 11 अवैध हथियार जब्त किए। ग्वालियर में हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुरैना से 6 और जबलपुर से 3 हथियार बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *