प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026’ के उद्घाटन अवसर पर वैश्विक समुदाय को भारत के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नवाचार के लिए खुला निमंत्रण दिया है। केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल द्वारा पढ़े गए एक संदेश में, पीएम मोदी ने ‘उत्पादन, निवेश, नवाचार और विस्तार’ का मंत्र देते हुए भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बताया।
प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत अपनी ऊर्जा यात्रा के एक निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि ‘शांति एक्ट 2025’ के माध्यम से परमाणु ऊर्जा (न्यूक्लियर एनर्जी) के क्षेत्र में नए द्वार खुल रहे हैं, जिससे निवेशकों के लिए असीमित अवसर पैदा होंगे। साथ ही, बिजली वितरण क्षेत्र (डिस्कॉम) में हुए सुधारों और एटी एंड सी (AT&C) घाटे में कमी आने से यह सेक्टर अब निवेश के लिए काफी आकर्षक और वित्तीय रूप से मजबूत हो गया है।