राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए रामलला के दर्शन, अयोध्या की पावन माटी को स्पर्श कर बताया अपना सौभाग्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए रामलला के दर्शन, अयोध्या की पावन माटी को स्पर्श कर बताया अपना सौभाग्य

अयोध्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार, 19 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दिव्य विग्रह के दर्शन किए। चैत्र शुक्ल संवत्सर 2083 के शुभारंभ और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित इस यात्रा को राष्ट्रपति ने अपने लिए एक ‘परम सौभाग्य’ और ‘विशेष अवसर’ बताया।

मंदिर परिसर पहुँचने पर राष्ट्रपति ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजन और आरती की। इस दौरान उन्होंने परिसर में ‘श्री राम यंत्र’ की विधि-विधान से स्थापना और पूजन भी संपन्न किया। अपने संबोधन में उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अयोध्या की पवित्र धूलि का स्पर्श करना उनके जीवन के सबसे सुखद क्षणों में से एक है। उन्होंने राम मंदिर के भूमि पूजन से लेकर प्राण प्रतिष्ठा और शिखर पर धर्म-ध्वजारोहण तक की घटनाओं को भारतीय इतिहास और संस्कृति की ‘स्वर्णिम तिथियां’ करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *