कैबिनेट की मंजूरी के बाद ‘शौर्य संकल्प योजना’ का रोडमैप तैयार: 3 वर्षों में 12,000 युवाओं को प्रशिक्षित करेगी सरकार

कैबिनेट की मंजूरी के बाद ‘शौर्य संकल्प योजना’ का रोडमैप तैयार: 3 वर्षों में 12,000 युवाओं को प्रशिक्षित करेगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रदेश के युवाओं को सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने हेतु “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026” का आगाज किया है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है, बल्कि उन्हें लिखित परीक्षा के लिए भी पूरी तरह सक्षम बनाना है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं:

  • व्यापक प्रशिक्षण: चयनित युवाओं को शारीरिक ट्रेनिंग के साथ-साथ गणित, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति (Reasoning), कंप्यूटर और अंग्रेजी विषयों की सैद्धांतिक कोचिंग दी जाएगी।
  • नि:शुल्क सुविधाएं: 45 दिनों के इस आवासीय प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को रहने, खाने और पढ़ाई की सामग्री के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
  • छात्रवृत्ति (Stipend): प्रशिक्षण के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये और महिला अभ्यर्थियों को 1,100 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *