मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बच्चों के सुरक्षित, संरक्षित और संवेदनशील भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सशक्त पहल की जा रही है। इसी दिशा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने “हर बच्चा अपना है” की भावना को केंद्र में रखते हुए बाल संरक्षण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।
कार्यशाला के दौरान स्कूलों में सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने, बाल तस्करी की रोकथाम के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।