सेंसेक्स 75,600 के पार: ऑटो और बैंकिंग शेयरों में रिकॉर्ड खरीदारी, एशियाई बाजारों में भी हरियाली
भारतीय शेयर बाजार में आज 25 मार्च को जोरदार लिवाली देखने को मिल रही है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1500 अंकों की छलांग लगाकर 75,600 के स्तर पर पहुंच गया है, वहीं निफ्टी भी 500 अंक चढ़कर 23,450 के पार कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में विशेष रूप से ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG सेक्टर के शेयरों में निवेशकों ने भारी दिलचस्पी दिखाई है।
तेजी के पीछे के 3 बड़े कारक:
- मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद: अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत की खबरों ने बाजार को बूस्ट दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के अनुसार, दोनों देशों के बीच कई विवादित मुद्दों पर सहमति बन गई है।
- कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट: भू-राजनीतिक तनाव कम होने से ब्रेंट क्रूड 5% फिसलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। हालांकि, इंडियन बास्केट की कीमतें 157 डॉलर के आसपास बनी हुई हैं।
- मजबूत ग्लोबल संकेत: एशियाई बाजारों जैसे निक्केई (2.50%) और कोस्पी (2.00%) में तेजी का असर घरेलू सेंटीमेंट पर दिखा है।