छिंदवाड़ा सड़क हादसा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, ₹8 लाख की कुल सहायता और घायलों को ₹1 लाख देने का ऐलान

छिंदवाड़ा सड़क हादसा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, ₹8 लाख की कुल सहायता और घायलों को ₹1 लाख देने का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर मुख्यमंत्री सीधे प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे।

पीड़ित परिवारों को ढांढस और आर्थिक मदद मुख्यमंत्री ने ग्राम करेर (तहसील मोहखेड़), ग्वारा और झिरिया का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। सहायता राशि के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया:

  • मृतकों के परिजनों को स्वीकृत ₹4 लाख की अनुग्रह राशि के अतिरिक्त, संबल योजना के तहत ₹4 लाख की और राशि प्रदान की जाएगी (कुल ₹8 लाख)।
  • हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो घायलों को इलाज के लिए नागपुर या अन्य बड़े केंद्रों पर भेजने की व्यवस्था भी सरकार करेगी और इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

सराहनीय कार्य करने वाले जवान होंगे पुरस्कृत डॉ. यादव ने हादसे के समय त्वरित सहायता पहुंचाने वाले स्थानीय नागरिकों, प्रशासन और विशेष रूप से पुलिस बल के जवानों की सराहना की। उन्होंने घोषणा की कि संवेदनशील और तत्परता दिखाने वाले जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *