मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ मध्यप्रदेश के विकास का रोडमैप साझा किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ मध्यप्रदेश के विकास का रोडमैप साझा किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को देश की राजधानी में मध्यप्रदेश के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्यों और प्रदेश के सांसदों के साथ राज्य की प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. यादव ने केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से भेंट कर विभागीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन पर संवाद किया। इसके साथ ही, उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्रियों डॉ. एल. मुरुगन (सूचना एवं प्रसारण), श्री दुर्गादास उइके (जनजातीय कार्य) और श्रीमती सावित्री ठाकुर (महिला एवं बाल विकास) से भी मुलाकात की।

इन मुलाकातों के दौरान प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल और श्री महेन्द्र सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे। बैठकों का मुख्य केंद्र केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रदेश में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *