शहडोल में डायल-112 बनी देवदूत: घर का रास्ता भटके 3 साल के मासूम को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया

शहडोल में डायल-112 बनी देवदूत: घर का रास्ता भटके 3 साल के मासूम को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने एक मासूम बच्चे को उसके परिवार से बिछड़ने से बचा लिया। 1 अप्रैल की दोपहर, इतवारी मोहल्ला में एक 3 वर्षीय बालक खेलते-खेलते अपने घर का रास्ता भटक गया और अकेला खड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल ने तत्काल एक्शन लिया। कोतवाली थाने में तैनात एफआरव्ही (FRV) वाहन को मौके पर रवाना किया गया। प्रधान आरक्षक श्री बैजनाथ सिंह और पायलट श्री अनुराग द्विवेदी ने रोते हुए बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और उसे चुप कराया। जवानों ने हार नहीं मानी और आसपास के इलाके में घर-घर जाकर पूछताछ की। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के माता-पिता का पता चला। सत्यापन के बाद जब बच्चा सुरक्षित गोद में आया, तो परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू छलक आए। उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस के इन ‘हीरोज’ का सहृदय आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *