अंतर्राज्यीय गैंग का नेटवर्क ध्वस्त: एमपी पुलिस की SIT ने दबोचा हैरी बॉक्सर गैंग का इनामी गुर्गा

अंतर्राज्यीय गैंग का नेटवर्क ध्वस्त: एमपी पुलिस की SIT ने दबोचा हैरी बॉक्सर गैंग का इनामी गुर्गा

हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े अपराधियों की कमर तोड़ते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की एसआईटी ने इनामी बदमाश प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में ठिकाने बदल रहा था, लेकिन 08 अप्रैल को एसटीएफ की घेराबंदी में वह मुरैना के शिकारपुर इलाके में फंस गया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित शर्मा, सतेन्द्र कुशवाह, भूपेन्द्र सिंह गुर्जर और उनकी टीम के आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस के अनुसार, प्रदीप शुक्ला गिरोह का वह अहम कड़ी था जो फंडिंग और संसाधनों की व्यवस्था करता था। इस मामले में पुलिस पहले ही मनीष जांगिड़, पवन शर्मा और दिनेश सुथार को गिरफ्तार कर चुकी है। मध्यप्रदेश पुलिस ने दोहराया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले संगठित गिरोहों के विरुद्ध ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *