5 मई के बाद बंगाल में खत्म होगा सिंडिकेट राज, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

5 मई के बाद बंगाल में खत्म होगा सिंडिकेट राज, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर स्थित देबरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ममता सरकार पर जमकर बरसे। शाह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि 5 मई के बाद बंगाल की तस्वीर बदल जाएगी और जनता को परेशान करने वाले अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

मुख्य बिंदु:

  • ममता सरकार पर प्रहार: शाह ने कहा कि जो सरकार ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे के साथ आई थी, उसने केवल युवाओं को बेरोजगारी और महिलाओं को अत्याचार दिया है।
  • भ्रष्टाचार का मुद्दा: राज्य में व्याप्त ‘कटमनी’ और ‘सिंडिकेट राज’ को विकास में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए शाह ने इसे जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।
  • घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस: गृह मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिये को राज्य से बाहर किया जाएगा, क्योंकि वर्तमान सरकार वोट बैंक के कारण उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *