रीवा में औद्योगिक क्रांति: टाटा एनर्जी करेगी 28 हजार करोड़ का निवेश, 5 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

रीवा में औद्योगिक क्रांति: टाटा एनर्जी करेगी 28 हजार करोड़ का निवेश, 5 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने वाली एक बड़ी घोषणा की है। नवीन सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि टाटा एनर्जी जिले में 28 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक विशाल पावर प्लांट स्थापित करने जा रही है। इस परियोजना से न केवल 1000 मेगावाट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा, बल्कि यह क्षेत्र में ‘क्लीन और ग्रीन एनर्जी’ के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावर प्लांट से 5000 से अधिक लोगों को रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर प्राप्त होंगे। परियोजना के लिए एमपीआईडीसी द्वारा 169 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा रही है, जबकि शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। सोलर पार्क के बाद रीवा के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एयरपोर्ट, बेहतर सड़कों और रेलवे विस्तार के कारण अब रीवा बड़े उद्योगपतियों की पहली पसंद बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *