2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हो रही गेहूं खरीदी; केंद्रों पर किसानों के लिए छांव, पानी और सफाई के पुख्ता इंतजाम

2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हो रही गेहूं खरीदी; केंद्रों पर किसानों के लिए छांव, पानी और सफाई के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि इस वर्ष किसानों से 2,585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस को मिलाकर कुल 2,625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।

किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों पर बैठने के लिए छायादार स्थान, शीतल पेयजल, बारदाने, तौल कांटे और इंटरनेट जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही, उपज की सफाई के लिए पंखा और छनने जैसे उपकरण भी उपलब्ध हैं। मंत्री ने बताया कि अब तक खरीदे गए गेहूं में से 30.10 लाख क्विंटल का परिवहन भी किया जा चुका है। भंडारण के लिए जूट और एचडीपीई बैगों की पर्याप्त व्यवस्था है, ताकि अनाज सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *