मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मुरैना प्रवास के दौरान प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना के निजी निवास पहुँचे। अवसर था मंत्री श्री कंषाना की नातिनी आयुष्मति दीपिका (स्वर्गीय श्री भूरा सिंह कंषाना की सुपुत्री) और आयुष्मान यतेन्द्र (श्री राव राजेश्वर सिंह के सुपुत्र) के पावन विवाह का।
मुख्यमंत्री ने वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव-विवाहित जोड़े को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने वर-वधू को उपहार भेंट किए और उनके सुखद, सफल एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। इस गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय सांसद श्री शिव मंगल सिंह तोमर और मुरैना महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं परिवारजन उपस्थित रहे।