मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिले के निवास विधानसभा अंतर्गत ग्राम जेवरा पहुंचकर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की पुत्री ज्योति कुलस्ते के वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस गरिमामय आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नववधू को उनके सफल और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुखद भविष्य का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ज्योति कुलस्ते को मंगलकामनाओं के साथ स्मृति स्वरूप उपहार भी भेंट किए। डॉ. यादव ने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी बधाई प्रेषित की। दोनों मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति ने समारोह के उत्साह को द्विगुणित कर दिया।
वैवाहिक समारोह में कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, और मध्य प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके शामिल थीं। इनके अतिरिक्त नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया।