मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को भोपाल आगमन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। यह अनौपचारिक बैठक मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में संपन्न हुई।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में बाबा महाकाल की एक सुंदर प्रतिमा भी भेंट की।
बातचीत के क्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री को बागेश्वर धाम द्वारा समाज कल्याण के लिए संचालित किए जा रहे विभिन्न संस्थानों और उनकी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कामधेनु गौमाता की एक प्रतिमा सादर भेंट की।