ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में भोपाल टीएलएम सब डिवीजन बना नंबर वन, जबलपुर मुख्यालय में मिला प्रतिष्ठित सम्मान

ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में भोपाल टीएलएम सब डिवीजन बना नंबर वन, जबलपुर मुख्यालय में मिला प्रतिष्ठित सम्मान

मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस सब डिवीजन भोपाल ने वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सभी 37 टीएलएम सब डिवीजनों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वतंत्रता दिवस पर जबलपुर स्थित बिजली मुख्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में इस उपलब्धि के लिए टीम को सम्मानित किया गया।

यह शीर्ष स्थान सब डिवीजन को पारेषण तंत्र की बेहतर देखभाल, विद्युत व्यवधानों के तीव्र समाधान, अधिकतम उपलब्धता सुनिश्चित करने, सुरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और नई कार्यपद्धतियों को अपनाने के फलस्वरूप मिला है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, पारेषण क्षेत्र के विशेषज्ञ व रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्वराज शर्मा एवं मुख्य अभियंता डी. के. अग्रवाल ने विजेता सब डिवीजन को डॉ. एन. टाटा राव स्मृति शील्ड व प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

सम्मान ग्रहण करने वाली टीम में भोपाल सब डिवीजन के कार्यपालन अभियंता अंकित महरौलिया, मधुर मौसम रायकवार तथा जाधो पवार शामिल रहे।

प्रबंधन ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और मजबूत बनाए रखने में जुटी पूरी टीम की प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयास की प्रशंसा की। पारेषण लाइन मेंटेनेंस के क्षेत्र में डॉ. एन. टाटा राव स्मृति शील्ड को ट्रांसको परिवार का सबसे गरिमामयी पुरस्कार माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *