ऑस्ट्रेलियन ओपन की चैंपियन बनीं ऐश्ली बार्टी:

ऑस्ट्रेलियन ओपन की चैंपियन बनीं ऐश्ली बार्टी:

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऐश्ली बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में बार्टी ने अमेरिका की डेनियल कॉलिंस को सीधे सेटों में हराया। रॉड लेवर एरीना में खेले गए फाइनल मुकाबले में बार्टी ने कॉलिंस को 6-3, 7-6 से हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीता।

जीत के साथ ही एश्ले बार्टी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, 44 साल बाद एश्ले बार्टी महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बन गई है। 1978 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए यह टूर्नामेंट क्रिस ओ’नील ने जीता था।25 वर्षीय बार्टी का ये पहला ही ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने से पहले वह 2019 में फ्रेंच ओपन और पिछले साल 2021 में विंबलडन का खिताब जीत चुकी हैं। बार्टी अभी तक एक भी ग्रैंड स्लैम का फाइनल नहीं हारी है। वहीं, अमेरिका की डेनियल कॉलिंस को पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में खेलने का मौका मिला था, जहां वह इतिहास रचने से चूक गईं।

फाइनल का पहले सेट बार्टी ने बहुत ही आसानी से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे सेट में खेल का असली रोमांच देखने को मिला। डेनियल कॉलिंस ने शुरुआत में ही बार्टी की सर्विस तोड़ कर सभी को हैरानी में डाल दिया। दुनिया की 30वीं रैकिंग की खिलाड़ी कॉलिंस देखते ही देखते 5-1 की बढ़त बना ली। मुकाबले के तीसरे सेट तक जाने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन ऐश बार्टी ने अंतिम मौके पर कॉलिंस की सर्विस को तोड़ा और स्कोर 2-5 कर दिया।

बार्टी ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर को 5-5 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद मुकाबला टाई ब्रेक में चला गया। बार्टी ने टाई ब्रेकर जीतकर 6-3, 7-6 से अपने घरेलू फैंस के सामने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन की खिताब जीता।

सेमीफाइनल में बार्टी ने अमेरिका की मैडिसन कीज को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। 1980 के बाद से पहला मौका रहा, जब किसी ऑस्ट्रेलियाई महिला ने ऑस्ट्रेलियन ओपन की फाइनल में जगह पक्की की हो। 1980 में वेंडी टर्नबुल ने इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला था। हालांकि वह टूर्नामेंट जीत नहीं सकी थी और फाइनल में चेक रिपब्लिक की हाना मंडलिकोवा ने वेंडी को 6–0, 7–5 से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *