आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वॉटसन को टीम का असिस्टेंट कोच बनाया गया है। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। IPL में राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके वॉटसन पहली बार आईपीएल में कोच के रोल में नजर आएंगे।
शेन ने IPL 2020 के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। दिल्ली फ्रेंचाइजी शेन वॉटसन के अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भी टीम का सहायक कोच बनाया है। टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग हैं और कप्तान ऋषभ पंत हैं। वहीं, बॉलिंग कोच के रूप में जेम्स होप्स नजर आएंगे।वॉटसन इसी सप्ताह के अंत तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ जाएंगे। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद मंगलवार को की है। उनसे पहले टीम के असिस्टेंट कोच मोहम्मद कैफ थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया। कैफ 2019 से 2022 तक इस पद पर रहे।