IPL में गुजरात की पहली हार:SRH ने 8 विकेट से हराया

IPL में गुजरात की पहली हार:SRH ने 8 विकेट से हराया

IPL 2022 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटन्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है। SRH के सामने 163 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कप्तान केन विलियमसन (57) टॉप स्कोरर रहे।

SRH की टूर्नामेंट में ये लगातार दूसरी जीत है। टीम ने अभी तक 4 मैच खेले है, जिनमें 2 जीते और 2 हारे हैं। वहीं, गुजरात टाइटन्स की लगातार तीन जीत के बाद ये पहली हार रही।

इससे पहले GT ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 162 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रन की पारी खेली। SRH की ओर से भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन से खाते में 2-2 विकेट आए।पहली 3 पारियों में केवल 50 रन बनाने वाले केन विलियमसन ने इस मैच में शानदार पारी खेली। SRH के कप्तान ने 42 गेंदों में IPL में अपना 18वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि फिफ्टी बनाने के बाद ही वह अपना विकेट गंवा बैठे। केन 57 रन बनाकर हार्दिक की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच लॉन्ग ऑन पर तेवतिया ने पकड़ा।टारगेट का पीछा करते हुए SRH ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ी और पहले विकेट के लिए केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने 64 जोड़े। इस पार्टनरशिप को राशिद खान ने अभिषेक को आउट कर तोड़ा। वह 32 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपनी पारी में शर्मा ने 6 चौके लगाए।

टारगेट का पीछा करते हुए SRH की शुरुआत बहुत धीमी रही। केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग पर उतरे और दोनों ने 24 गेंदों के बाद पहला चौका लगाया। पहले 4 ओवर तक टीम का स्कोर केवल 10 रन था। 5वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान केन ने शमी की गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई।

पांचवें विकेट के लिए हार्दिक पंड्या और अभिनव मनोहर ने 31 गेंदों पर 50 रन जोड़े। इस साझेदारी को भुवनेश्वर कुमार ने अभिनव (35) को आउट कर तोड़ा। इस मैच GT की ये एकमात्र 50+ की साझेदारी रही।IPL में अपना पहला सीजन खेल रहे अभिनव मनोहर 21 गेंदों में 35 रन बनाकर भुवी की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच राहुल त्रिपाठी ने पकड़ा। आउट होने से पहले भुवनेश्वर के इसी ओवर में अभिनव के 2 कैच ड्रॉप हुए थे। मेगा ऑक्शन में गुजरात ने मनोहर को 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा था।टॉस हारकर बैटिंग करते हुए GT की शुरुआत खराब रही। टीम ने तीसरे ही ओवर में शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया। पिछले दो मैचों में लगातार दो फिफ्टी लगाने वाले गिल 9 गेंदों में 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए। कवर पर राहुल त्रिपाठी ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
SRH:
 अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येन्सन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

GT: मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *