शेयर मार्केट:सेंसेक्स 482 पॉइंट की गिरावट के साथ 58964 पर बंद

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 482 पॉइंट की गिरावट के साथ 58964 पर बंद

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 482.61 (0.81%) पॉइंट की गिरावट के साथ 58,964.57 पर तो निफ्टी 109.40 (0.62%) की गिरावट के साथ 17,674.95 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा गिरावट IT के शेयर्स में दिखी। मेटल, रियल्टी और मीडिया स्टॉक्स में बढ़त रही।

सेंसेक्स 114 पॉइंट की गिरावट के साथ 59,333 पर खुला था जबकि निफ्टी 44 अंक फिसलकर 17,740 पर खुला। सेंसेक्स ने दिनभर के कारोबार में 59,355.76 का ऊपरी और 58,894.40 का निचला स्तर बनाया।BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स बढ़त रही। मिडकैप में क्रिसिल, JSW एनर्जी, ऑबेरॉय रियल्टी, टाटा पावर, अडाणी पावर में अच्छी खासी बढ़त रही, जबकि यूनियन बैंक, बजाज होल्डिंग, SRF, यस बैंक और माइंड ट्री के स्टॉक्स में गिरावट रही। स्मॉल कैप में सेंडर मैंग्नीज, ईस्टर, दावत, रेणुका, सुर्योदय में तेजी रही।

UPSC, CA, बैंकिंग और दूसरी सरकारी परीक्षाओं के लिए ऑफलाइन-ऑनलाइन कोचिंग कराने वाली वेरांदा लर्निंग सॉल्यूशंस के शेयरों की आज बाजार में मजबूत एंट्री हुई है। कंपनी का शेयर BSE पर 14.5% से ज्यादा प्रीमियम के साथ 157 रुपए पर लिस्ट हुआ और 20% की तेजी के साथ 165 रुपए पर पहुंच गया। IPO का अपर प्राइस बैंड 137 रुपए था।निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 3 में बढ़त में रहे। आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.41% की गिरावट रही। सबसे ज्यादा तेजी मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *